Monday, July 3, 2017

दुनिया की १० सब से घातक मिसाइलें, भारत की ‘ब्रह्मोस’ और ‘अग्नि ५’ का नंबर कौन सा है !


            ये हैं दुनिया की टॉप 10 मिसाइलें, भारत की दो सबसे संहारक मिसाइलें ‘ब्रह्मोस’ और ‘अग्नि 5’ भी हैं इस लिस्ट में शामिल! (Top 10 deadliest Missile of World)
दुनियाभर में आज हथियारों की होड़ है। किसी देश के पास सैनिकों की संख्या अधिक है, तो कहीं परमाणु हथियारों का जखीरा। कहीं लड़ाकू विमानों की अपनी तकनीक है तो किसी देश के पास अत्याधुनिक लेजर गाइडेड वैंपस हैं। लेकिन इन सभी फील्ड्स को एक करने के लिए मिसाइलों की जरूरत अहम है। बिना मिसाइल (अथवा रॉकेट) के अपनी सीमा में बैठे हम दुश्मनदेश के अंदर सटीकता से मार नहीं कर सकते।
मिसाइल ही हैं, जिनसे उन पर बम और घातक गोले गिराए जाते हैं। इन्हें विमानों, युद्घपोतों में अटैच करके सैकडों किमी दूर तक फेंका जा सकता है। इसलिए विश्व के लगभग सभी ताकतवर देशों में मिसाइलों के स्टॉक मौजूद हैं। कुछ देशों में ऐसी भी मिसाइलें बन चुकी हैं, जिन्हें महज एक बार दागने भर से हजारों हेक्टेयर एरिया पलभर में तबाह हो सकता है।



1. डोंगफेंग-41
वैसे तो दुनिया चीनी सेना और चीनी हथियारों के बारे में कम ही जानती है, लेकिन डीएफ-4 के बारे में जो थोड़ी बहुत जानकारियाँ सामने आई हैं, उसके हिसाब से डीएफ-41 दुनिया की सबसे सक्षम मिसाइलों में से एक है। ये परमाणु हथियारों को ढोने में तो सक्षम है ही, साथ ही किसी भी जगह से इसे छोड़ा जा सकता है। इसे सड़क पर खड़े किसी ट्रक लांचर से भी दागा जा सकता है। ये दुनिया में सबसे लंबी दूरी तक मारने वाली मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 14 हजार किमी है। ये एक साथ कई लक्ष्यों को भी भेदने में सक्षम है।
संभावित निशाने
चीन की हथियार प्रतिस्पर्धा भारत, अमेरिका, जापान और कुछ यूरोपीय देशों से है। बेशक अमेरिकी रक्षा बजट दुनिया का 41% हो, लेकिन डोंगफेंग मिसाइल सीरीज के चलते चीन भी पीछे नहीं है। यह (DF-5) ट्रक लांचर बेस्ड बैलिस्टिक मिसाइल मानी गर्इ है।

No comments: