Monday, July 3, 2017

कटहल के इन फायदों से होंगे अंजान, जानकर हो जायेंगे हैरान !



                  Ayurveda कटहल के बारे में कौन नहीं जानता है। कटहल एक तरह की सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। कई लोग इसे ब्राह्मणों का मीट भी कहते हैं। इसको ना केवल सब्जी के रूप में बल्कि इसका इस्तेमाल अचार बनाने के लिए भी किया जाता है। कटहल का पकौड़ा भी काफी स्वादिष्ट होता है। कटहल को ना केवल कच्चे बल्कि पक जाने पर भी इस्तेमाल किया जाता है। benefits of jackfruit.


कटहल रखता है कई बिमारियों को दूर:


     पक जाने पर कटहल काफी मीठा हो जाता है। इसके बीज का भी इस्तेमाल सब्जी के रूप में किया जाता है। स्वाद के साथ-साथ कटहल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इंसान की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कटहल में विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर को कई बिमारियों से भी दूर रखता है। आइये जानते हैं कटहल से होने वाले फायदों के बारे में।

कटहल के फायदे:

*- करे मुंह के छालों को दूर:

गर्मी के मौसम में लगभग हर दूसरा व्यक्ति मुंह के छालों से परेशान रहता है। इसकी वजह यह होती है कि इस मौसम में भी लोग जमकर तेल-मसाले वाली चीजें खाते हैं। जब आप मुंह के छालों से काफी परेशान हो जाएं तो कटहल की कुछ पत्तियों को लेकर चबाएं और उन्हें थूक दें। जल्दी ही आपको छालों से मुक्ति मिलेगी।
*- हड्डियां होती हैं मजबूत:

कटहल में कैल्शियम और मैंग्निशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हों उन्हें कटहल का सेवन जरूर करना चाहिए।




No comments: